Principal Message
Message From Principal Desk
मेरा यह मानना है की स्कूल छात्रों को जीवन के लिए तैयार करने के लिए ही समर्पित है I हमारा दृढ़ विश्वास है कि हर बच्चा अद्वितीय है और हम बच्चे की प्रतिभा की सराहना करते है I शिक्षा का उद्देश्य बच्चे को उसकी क्षमताओं और छिपी हुई प्रतिभाओ को पहचानने और तलाशने में मदद करना है I हमें उन्हें संवेदनशील और ज़िम्मेदार समग्र व्यक्तित्व के रूप में विकसित होने में मदद करने पर गर्व है I हमें विश्वास है कि बच्चे की सामाजिक और भावनात्मक बुद्धिमत्ता उनके स्वस्थ विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है I हमें बच्चों में आत्म अनुशासन, भावनाओं, आवेगों, इच्छाओं और लालसाओं को नियंत्रित करने की क्षमता विकसित करना है I क्योंकि एक आत्म अनुशासित बच्चा परिस्तिथियों की परवाह किये बिना वही करता है जो सही है I वे समझदारी से अपने लक्ष्य का चुनाव भी कर सकते है I कुल मिलकर आत्म अनुशासन हमारे बच्चे को वयस्कता में भी अधिक ज़िम्मेदार और जवाबदेह बनने में मदद कर सकता है |
अंत में मैं इस संस्थान को आदर्श बनाने के लिए सभी विद्वान् शिक्षकों से सहयोग की अपेक्षा करती हूँ |
